{"_id":"598f59114f1c1be1408b45a3","slug":"191502566673-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय/नियामताबाद। औद्यौगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस सहित चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए तीन में से दो बदमाशों पर मुगलसराय व अन्य थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को आवश्यक कार्यवाई के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
शुक्रवार की रात मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्यौगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कबीरपुर गांव की चट्टी पर तीन बदमाश दो बाइक से आए और क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए तंमचे से हवा में एक फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्रवासी सहम गए और इसकी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही मौके पर एसआई मनोज तिवारी, मनोज पांडेय और माधव सिंह मौके पर पहुंचे गए और घेराबंदी कर हल्की मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों में जितेन्द्र चौहान पुत्र मिठाई चौहान निवासी अलीनगर पर पहले से ही आजमगढ़ और वाराणसी में मुकदमे दर्ज हैं व गैंगस्टर की कार्यवाही भी पुलिस की ओर से की जा चुकी है। वहीं दूसरे अभियुक्त अभय प्रताप सिंह, पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम खुटहां पर मुगलसराय कोतवाली में वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा तीसरे आरोपी बृजेश यादव पुत्र कृपाशंकर यादव निवासी डहिया पर यह पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
तालाब में मिली मोटरसाईकिल बनी कौतूहल का विषय
मुगलसराय(ब्यूरो)। शनिवार की सुबह रेलवे पुलिस चौकी के समीप तिनकोनिया पोखरे में मिली मोटरसाईकिल लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे पोखरे से बाहर निकलवाकर अपने साथ ले गई। लोगों ने संभावनाएं जताई है कि किसी ने मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद पकड़े जाने के डर से तालाब में फेंक दी हो। एसआई मनोज पांडेय ने बताया कि वह गाड़ी पुलिस चौकी पर खड़ी कर मामले की छानबीन की जा रही है।