फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मड़ई में आग लगने से मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मड़ई में आग लगने से मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मड़ई में आग लगने से मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
धीना। क्षेत्र के डैना में गुरुवार को रिहायसी मड़ई में आग लगने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय दूसरा बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे कमालपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपने दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में मां सलमा खातून भी झुलस गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डैना निवासी निजामुद्दीन और अलाउद्दीन गांव से करीब से बाहर नहर के किनारे मड़ई में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। गुरुवार की दोपहर अचानक अलाउद्दीन की मड़ई में आग लग गई। उस समय उसके दो बेटे सद्दीक (2) और कासिम (4) मड़ई में सो रहे थे। उसकी पत्नी सलमा खातून बाहर कुछ काम कर रही थी। मड़ई से आग की लपटें निकलती देख सलमा शोर मचाने लगी और बच्चों को बचाने के लिए मड़ई में घुस गई। उसने गंभीर रूप से झुलसे कासिम को बाहर निकाल लिया, तब तक आग की लपटें तेज हो गईं और सद्दीक अंदर ही रह गया। इस दौरान सलमा भी झुलस गई और अंदर नहीं जा सकी। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सद्दीक की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कासिम को कमालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सद्दीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed