फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सरकारी ठेके पर मिली 727 शीशी अवैध शराब

सरकारी ठेके पर मिली 727 शीशी अवैध शराब

Sun, 11 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सरकारी ठेके पर मिली 727 शीशी अवैध शराब

विज्ञापन
चंदौली। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के हथियानी गांव के समीप एक देशी शराब के ठेके से 727 शीशी अवैध शराब बरामद किया। टीम ने मौके से दो सेल्समैनों को हिरासत में लेने के साथ ही शराब की दुकान को सील कर दिया। वहीं आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने सदर कोतवाली में अनुज्ञापी अरविंद कुमार मिश्र और सेलसमैन दीनदयाल तथा सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनो सेल्समैनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

क्षेत्र के हथियानी में स्थित देशी शराब की दुकान से अवैध शराब की बेचने की शिकायत कुछ दिन पहले अबकारी विभाग के अधिकारियों को मिली थी। इसकी जांच के लिए शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह और ओमकार सिंह के अलावा सदर कोतवाली के एसआई शिवमणी ने उक्त दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में रखी 18 पेटियों में 16 पेटी में 720 तथा खुले में रखे सात शीशी शराब नकली मिली। अधिकारियों ने दुकान पर मौजूद सेल्समैन दीनदयाल और सुरेंद्र से इसकी जानकारी मिली तो बताया कि दुकान का मालिक बाहर से माल मंगवाकर उन्हे बेचने के लिए देता है। इसपर टीम ने सेल्समैनों को हिरासत में लेने के साथ ही दुकान को सील कर दिया। वहीं कोतवाली पहुंच अनुज्ञापी अरविंद कुमार मिश्र तथा सेल्समैनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनो सेल्समैनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed