फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कॉलेजों में आपस में भिड़े छात्र, अफरा तफरी

कॉलेजों में आपस में भिड़े छात्र, अफरा तफरी

Fri, 07 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में  आपस में भिड़े छात्र, अफरा तफरी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भले ही छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन एलबीएस पीजी कॉलेज पीडीडीयू नगर और सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र पूरी तैयारी में जुटे हैं। चुनाव प्रचार को लेकर गुरुवार को दोनों कॉलेजों में छात्रों के गुट के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से छात्रों को शांत कराया। पीडीडीयू नगर में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में दोनों ने समझौता कर लिया।

एलबीएस पीजी कॉलेज में गुरुवार को दोपहर में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर प्रचार को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दो पक्षों में मारपीट से कालेज के बाहर लाल बहादुर शास्त्री कटरे में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दुकानें बंद होने लगी। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंचती मारपीट करने वाले छात्र भाग निकले। पुलिस ने खोज कर दोनों पक्षों के चार छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके पहले छात्रों को खोजने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्रों का दो गुट गुरुवार को किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें छात्र संघ अध्यक्ष सहित दोनों गुट से पांच लोग चोटिल हो गए। नाराज छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल लक्ष्मण पर्वत दोनों ओर से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। हालांकि एक गुट के छात्रों ने सत्ता के पक्ष के दबाव में मुकदमा न लिखे जाने का पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। छात्रों के अनुसार गुरुवार को एक गुट के छात्र नेता कॉलेज में जल जमाव और साइकिल स्टैंड मुद्दा को लेकर हंगामा करने लगे। इसी बीचर एक गुट के छात्र नेता छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव के साथ वहां पहुंच गए। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर बाद विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें छात्र संघ अध्यक्ष सहित दोनों ओर से पांच लोग चोटिल हो गए। एक पक्ष से तहरीर लेकर छात्र नेता अवनीश पांडेय और प्रीतम उपाध्याय का मेडिकल कराने के लिये पुलिस ने भेज दिया। दूसरे गुट के लोग बैठे रहे। दूसरे गुट के छात्रों ने आरोप लगाया कि वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन लोगों को मारा पीटा गया। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज करने में पुलिस टालमटोल कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों ओर से तहरीर दिया गया है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed