फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने अपहृत सभासद के पुत्र किया बरामद

पुलिस ने अपहृत सभासद के पुत्र किया बरामद

Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अपहृत सभासद के पुत्र किया बरामद

विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय के सभासद रीना रावत के अगवा पुत्र राहुल रावत को क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बुधवार की रात को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। चकिया तिराहे के पास हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी धर दबोचा और उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, चार तमंचे के साथ कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया। जबकि घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मुगलसराय के चतुर्भुजपुर वार्ड के सभासद के बेटे राहुल रावत को मंगलवार की रात अगवा कर लिया गया था। सभासद पति वीरू रावत से फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बेटे के अगवा होने पर वीरू रावत ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। राहुल की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस की टीम को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम म़ुगलसराय गंजी प्रसाद चौराहे पर एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। तो उसमें बैठे चार युवक वाहन रोककर भागने लगे। पुलिस टीम ने चारो युवकों सतीश यादव, विशाल यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता और मुलायम प्रजापति को हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस और तीन मोबाइल सेट बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवकों ने सभासद पुत्र के अपहरण की बात स्वीकार किया और उसे बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव में जूली उर्फ संतोष के मकान में बंद करके रखने की बात पुलिस को बताई। पुलिस टीम ने देर रात अपह्त राहुल को अपहरण कर्ताओं बताए गए जग से बरामद कर लिया। राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात सत्यप्रकाश ने उसे बहला फुसलाकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने उसे एक स्कार्पियों में जबरदस्ती लादकर फरार हो गए। राहुल के शिनाख्त करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें संदीप यादव, जूली उर्फ संतोष, कपिल यादव और शकील उर्फ शकीब अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ने कहा कि फरार चल रहे चार आरोपयियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



-----------------
पुलिस ने अपहृत सभासद के पुत्र किया बरामद
चार अपहरणकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार
एक स्कार्पियो, चार तमंचा, तीन मोबाईल सेट बरामद
सभासद पति से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती
सचित्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। मुगलसराय के सभासद रीना रावत के अगवा पुत्र राहुल रावत को क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बुधवार की रात को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। चकिया तिराहे के पास हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी धर दबोचा और उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, चार तमंचे के साथ कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया। जबकि घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मुगलसराय के चतुर्भुजपुर वार्ड के सभासद के बेटे राहुल रावत को मंगलवार की रात अगवा कर लिया गया था। सभासद पति बीरू रावत से फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बेटे के अगवा होने पर बीरु रावत ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी और राहुल की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस की टीम को लगाया गया था। बुधवार की रात पुलिस टीम म़ुगलसराय गंजी प्रसाद चौराहे पर एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। तो उसमें बैठे चार युवक वाहन रोककर भागने लगे। पुलिस टीम ने चार युवकों सतीश यादव, विशाल यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता और मुलायम प्रजापति को हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस और तीन मोबाईल सेट बरामद किया। कड़ाई से पुुछताछ के दौरान युवकों ने सभासद पुत्र के अपहरण की बात स्वीकार किया और उसे बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव में जूली उर्फ संतोष के मकान में बंद करके रखने की बात पुलिस को बताया। पुलिस टीम ने देर रात अपह्त राहुल को अपहरण कर्ताओं बताए गए जग से बरामद कर लिया। राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात सत्यप्रकाश ने उसे बहला फुसलाकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने उसे एक स्कार्पियों में जबरदस्ती लादकर फरार हो गए। राहुल के शिनाख्त करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें संदीप यादव, जूली उर्फ संतोष, कपिल यादव और शकील उर्फ शकीब अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ने कहा कि फरार चल रहे चार आरोपयियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed