{"_id":"5ae76ce54f1c1b9d098b7556","slug":"181525116133-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में खाद्य समाग्री बेचते 14 अवैध वेंडर पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में खाद्य समाग्री बेचते 14 अवैध वेंडर पकड़ाए
Updated Tue, 01 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के उच्चाधिकारियों तक मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की बढ़ती तादाद की शिकायत के बाद सोमवार को आरपीएफ और कमर्शियल विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस बीच ट्रेनों में अवैध तरीके से खाद्य सामान बेच रहे 14 अवैध वेंडरों को पकड़ लिया गया। आरपीएफ ने सभी का रेलवे एक्ट के तहत चालान कर 16 हजार दो सौ रुपये बतौर जुर्माना वसूल कर अवैध वेडरों छोड़ दिया।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ज्यादा कमाई के चक्कर में प्लेटफार्मों पर स्थापित रेस्तरां संचालकों द्वारा अपने यहां अवैध तरीके से वेंडरों को रखवा कर ट्रेनों में सामानों की बिक्री करवाते हैं। सुरक्षा तंत्र की मिली भगत होने से वेंडर यात्रियों को ऊंचे दामों पर सामानों की बिक्री करते हैं। कई बार ऊंचे दाम के चलते वेंडरों और यात्रियों के बीच मारपीट होने लगती है। जिसकी शिकायतें पूर्व मध्य रेलवे जोन व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को लगातार पहुंचने लगी। कमर्शियल विभाग के कर्मियों और आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के जवानों ने सोमवार को प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 14 अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। वहीं टीम को जांच करता देख कई वेंडर भाग खड़े हुए। आरपीएफ ने पकड़े गए अवैध वेंडरों को प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर ले आई और सभी का चालान कर दिया। इस संबंध में मुख्य खानपान निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई चलेगी। जो भी गलत तरीके सामान बेचते पकड़ गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।