{"_id":"5a9ee8834f1c1b0d658b5f34","slug":"181520363651-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव में अधेड़ ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो परिवार व आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
फुटिया गांव निवासी सियाराम विश्वकर्मा (50) सोमवार की रात कमरे में सो रहे थे। सुबह काफी देर बाद तक सियाराम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि सियाराम फंदे पर लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सियाराम द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है तथा उसकी मौत से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार किसी समस्या को लेकर सियाराम कई दिनों से चिंतित था।