{"_id":"595e92544f1c1bf8228b45b3","slug":"181499370068-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य कर्मी सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। दो दिन पूर्व ताजपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विवाहिता के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी पति सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद गुरुवार को जेठानी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अलहिया गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयानंद राम की पुत्री नीतू की शादी ताजपुर गांव में हुई थी। मंगलवार की देर शाम विवाहिता के परिवार के लोग शव को दाह संस्कार के लिये ले जा रहे थे। तभी विवाहिता के पिता की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली। विवाहिता के पिता की ओर से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी पति नंदलाल, जेठ सियाराम, देवर कृष्णानंद और जेठानी माला देवी के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने विजयानंद के तहरीर पर धारा 498 , 304 बी और 3/ 4 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा कुलदीप गुप्ता और प्रभारी कोतवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।