{"_id":"5c76e074bdec22629b008669","slug":"171551294580-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर गृहस्थी का सामान खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जलकर गृहस्थी का सामान खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आग में जलकर गृहस्थी का सामान जला
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना से भुक्तभोगी का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
गांव निवासी बादल कुशवाहा के कच्चे मकान में रात को अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद परिजनों ने खुद को बचाते हुए किसी प्रकार घर में बंधी गाय को बाहर निकालकर उसकी भी जान बचाई। बताया जाता है कि बादल ने गाय को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया था। इसके बाद घर के सदस्य सोने चले गए। रात में अलाव से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग से घर में रखा भूसा, अनाज, बिस्तर चारपाई सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी प्रकार आग पर काबू किया। ब्यूरो