{"_id":"595409354f1c1b14238b4673","slug":"171498679605-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचने के विवाद में भीड़े घराती बाराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाचने के विवाद में भीड़े घराती बाराती
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां। क्षेत्र के बलुआ बाजार में मंगलवार को एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर घरातियों बारातियों में मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और विवाह को संपन्न कराया।
बलुआ बाजार निवासी शंकर की पुत्री की शादी में मंगलवार को गाजीपुर जनपद के सरवनिया गांव निवासी रामकरन के पुत्र विकास की बारात आई थी। शाम को नाश्ता के बाद द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में नोक झोंक हो गई। मौके पर मौजूद बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन शादी के दौरान लड़के पक्ष के कुछ युवक पानी फेंकने लगे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने मामले को संभाला। इसके बाद ज्यादातर बाराती रात में ही लौट गए।