फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30vnschn54181638570.sty

30vnschn54181638570.sty

Sun, 31 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
30vnschn54181638570.sty

विज्ञापन

चंदौली। अवैध शराब व्यापार रोकने के लिए अबकारी विभाग द्वारा शनिवार को एक दर्जन से अधिक ईंट भट्ठों पर छापेमारी की गई। टीम में सैयदराजा के झुट्ठीपुर के पास एक भट्टे से 80 किलो लहन तथा चार लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को दबोच लिया। लहन को नष्ट कराने के साथ ही पकड़े आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध के शराब व्यापार को रोकने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक दर्जन से अधिक ईंट भट्टों पर छापेमारी की। जांच के दौरान आबकारी टीम ने सैयदराजा के झुट्टीपुर के पास एक ईंट भट्टे पर शराब बनाने के लिए जमीन में दबाकर रखी गई 80 किलों लहन बरामद किया। इस दौरान टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण तथा चार लीटर अवैध शराब भी बरामद किया। टीम ने मौके से झारखंड निवासी दो महिलाएं कमला और इंदू को गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। टीम में आबकारी सिपाही त्रिलोकी यादव, श्रीकांत यादव, महेंद्र पांडेय, प्रिंस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed