{"_id":"5c48baa3bdec2226154d06bf","slug":"161548270243-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराया मिला युवक का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। थाना क्षेत्र के करजरा गांव स्थित तालाब में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त गांव के ही विकास (20) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह तालाब पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में उतराया शव देखा तो सन्न रह गए। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी पहचान गांव के विकास के रूप में हुई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद अवही चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मृतक के पिता मुन्ना राम की तहरीर के अनुसार विकास तीन दिन पहले शाम को शौच के लिए निकला था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विकास की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।