{"_id":"5b771bbd42c79246382ce7a8","slug":"161534532541-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों से भरी स्कार्पियो पलटने से पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शनार्थियों से भरी स्कार्पियो पलटने से पांच घायल
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय से सटे नरसिंगपुर के समीप शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गई। उसमें सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सभी छोड़ दिया गया।
बक्सर निवासी उमेश राय अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को विंध्याचल से दर्शन पूजन करने के बाद स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरसिंगपुर के समीप हाइवे पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर स्कार्पियो सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें उमेश राय (52), अमन राय (26), विनित राय (25), चंदन राय (27) और चालक मुन्ना (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को मामूली चोटें आईं।