{"_id":"5d07e68d8ebc3e3f2631c0ed","slug":"15607988486-chandauli-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा पुलिया पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे घायलावस्था में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। युवक की जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
बबुरी थाना क्षेत्र के लठौरा गांव निवासी राकेश (25) अपनी बहन के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने थाना क्षेत्र के धनरिया खुर्द आया हुआ था। मृतक यहां से रात को किसी काम से बाइकसे भुसीकृतपुरवां जा रहा था। वह जैसे ही सेमरा पुलिया पर पहुंचा, उसी समय इलिया की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के ग्रामीणों ने घायलावस्था में युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रात को किसी वाहन के धक्का मार दिए जाने से दुर्घटना हुई है। उस वाहन की तलाश की जा रही है।