फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नो इंट्री में घुस रहे ट्रक चालक की पिटाई से घंटों जाम

नो इंट्री में घुस रहे ट्रक चालक की पिटाई से घंटों जाम

Mon, 17 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नो इंट्री में घुस रहे ट्रक चालक की पिटाई से घंटों जाम

विज्ञापन
सकलडीहा। पुलिस और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी नो इंट्री में वाहनों का आवागमन रूक नहीं रहा है। रविवार को सुबह नो इंट्री में जबरजस्ती घुस रहे एक चालक की सिपाही ने पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर में चोट लग गई। घटना से क्षुब्ध ट्रक चालक ने सघन तिराहे पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर दिया जिससे घंटों मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर आवागमन शुरू कराया। जाम की वजह से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार की सुबह पांच बजे से रात्रि दस बजे तक बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री है। इसके बावजूद ट्रक चालक भारी वाहनों के साथ नो इंट्री में घुस रहे है। जिसके कारण अक्सर जाम लग रहा है। इसी बीच एक ट्रक चालक जबरजस्ती नो इंट्री में घुस रहा था। तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक आगे बढ़ने लगा। इस दौरान सिपाही ने लाठी से चालक के पास तेज प्रहार कर दिया जिससे उसका फूट गया। इससे नाराज ट्रक चालक ने सधन तिराहा पर वाहन को आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर दिया। इससे सकलडीहा से चहनिया, कमालपुर और अलीनगर मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने ट्रक चालक को समझा बुझाकर आवागमन शुरू कराया। इस बावत सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि नो इंट्री में चालक घुस गया था। मना करने के बाद भी वाहन को आगे बढ़ा रहा था। पुलिसकर्मी लाठी पटककर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन लाठी छिटककर सिर पर लग गई। उसका इलाज कराया गया है। वहीं पुलिसकर्मी को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


नो इंट्री खुलने के बाद रात दस बजे से वाहनों का आवागमन शुरू हो रहा है। लेकिन सुबह पांच बजे नो इंट्री लगने के ट्रक चालक सड़क किनारे जगह-जगह वाहन खड़ाकर सो जा रहे है। दिन में जहां-तहां वाहन खड़ा करने से स्थानीय लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed