{"_id":"5d014ffcbdec22078360a51c","slug":"15603670911-chandauli-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"्लेटफार्म पर मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
्लेटफार्म पर मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। चंदौली- मझवार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के पास बुधवार की सुबह एक युवक घायलावस्था में पाया गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों व आभूषण व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ किदवई नगर निवासी प्रभाकर कुमार उर्फ पिंटू सेठ आभूषण बनाने व बिक्री का कार्य करता था। बुधवार की अलसुबह चंदौली मझवार स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर चार के पास घायलावस्था में पाया गया। रेलवे पुलिस व नगरवासियों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उक्त युवक को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं पत्नी आरती व नगर के स्वर्ण व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि प्रभाकर की उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच किया जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को वह वाराणसी सोना लेने गया था और लगभग तीन लाख रुपये का सोना लेकर घर के लिए चला था रात को घर नहीं पहुंचा तो लगा कि कही रुक गया। बुधवार की सुबह चंदौली - मझवार स्टेशन पर पाया जाना संदिग्ध है। पुलिस ने परिजनों और व्यापारियों को आश्वास्त किया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। जिसकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।