फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित होकर कार के पलटने से सात हुए घायल

अनियंत्रित होकर कार के पलटने से सात हुए घायल

Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर कार के पलटने से सात हुए घायल

विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-बबुरी मार्ग पर बुधवार को एक अनियंत्रित कार जसुरी गांव के समीप पलट गई। इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को सदर कोतवाली पुलिस व 100 डायल पुलिस ने अपने वाहन में लादकर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छह को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

बबुरी निवासी गंगा राम तिवारी (70) अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से सवार होकर किसी कार्य के लिए चंदौली आए थे। कार्य संपन्न होने के बाद घर लौटते समय चंदौली-बबुरी मार्ग पर जसुरी गांव के समीप कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें अमर तवारी (18), भरत तिवारी (57), सच्चिदानंद (55), रामबाबू तिवारी (55), विकास (30) व नमन (18) गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 100 डायल व सदर कोतवाली पुलिस ने सभी को ग्रामीणों के सहयोग से कार से बाहर निकाला और सभी को अपने वाहन से जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंगा राम तिवारी, भरत तिवारी, सच्चिदानन्द, रामबाबू तिवारी, विकास की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंच परजिन घायलों के इलाज में जुुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed