फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अज्ञात शवों के मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात शवों के मिलने से फैली सनसनी

Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात शवों के मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को तीन व्यक्तियों का शव मिला। तीन शवों के मिलने से इलाके में सनसनी है। शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मुगलसराय केेतवाली अंतर्गत दुलहीपुर बाजार में मंगलवार की सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव देख लोग सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मय हमराही पहुंचे चंधासी चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को कोतवाली ले आए। जहां पंचनामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव किसी भिखारी का लग रहा है। इसी तरह अलीनगर थाना अंतर्गत नगर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मानसरोवर तालाब के सीढियों पर मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को देखते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दिया। साढ़े बारह बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश करती रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि व्यक्ति सुबह में सीढ़ियों पर टहलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार शव देखने से किसी भिखारी का लग रहा है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार मंगलवार की देर शाम जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सेमरा गांव स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के पास चबूतरे पर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले अगली कार्रवाई में जुट गई। हालांकि मृतक के जेब में मिले मोबाइल के जरिए पुलिस परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तीन शव मिले हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed