{"_id":"5cfd5324bdec22077a429c88","slug":"15601057565-chandauli-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में रविवार को पुराने भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के राजेश बिंद (30) और बीच-बचाव करने गए वंशरोपन बिंद (61) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कंदवा व धीना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के करीब चार घंटे तक समझाने बुझाने के बाद पीड़ित पुलिस के साथ थाने गए और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार व मेडिकल मुआयना के लिए सैयदराजा भेंजा, जहां वंशरोपन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के अरंगी गांव में भूमि को लेकर दो पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी दौरान रविवार को कर्मनाशा नदी के किनारे ताड़ी पीने के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के राजेश बिंद और बीच बचाव करने गए वंशरोपन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेश का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फोन कर मुझे नदी किनारे बुलाया और कई लोगों ने मिलकर मुझे मारा पीटा। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी किया लेकिन संयोग से गोली नहीं लगी । सूचना पर डायल 100 व कंदवा पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायलों को तहरीर व मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने चलने को कह रही थी लेकिन पीड़ित गोली चलाने वालों और असलहे की बरामदगी तक थाने जाने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर धीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चार घंटे समझाने के बाद पीड़ित पक्ष थाने जाने को तैयार हुआ। थाने पहुंचे पीड़ित के भाई सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के श्याम मोहन बिंद उर्फ तिवारी , विक्की , बुद्धू बिंद उर्फ आल्हा, आतिश बिंद और अदसड़ गांव के सुनील बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि मारपीट हुई। फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।