{"_id":"5cf96616bdec2207114c12e6","slug":"155984846415-chandauli-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने दरोगा पर लगाया कलाई तोड़ने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑटो चालक ने दरोगा पर लगाया कलाई तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव(चंदौली)। मुुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर किराए को लेकर ऑटो चालक व एक दरोगा आपस में उलझ गए। ऑटो चालक का आरोप है कि विवाद के दौरान दरोगा ने उसे मारपीट दिया जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई टूट गई। घटना से नाराज अन्य ऑटो चालक दरोगा का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जलीलपुर चौकी इंचार्ज विपिन सिंह ने मामला शांत करा दोनों को थाने भेजा।
बताया जाता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में नियुक्त दरोगा चालक राजाराम के ऑटो से पड़ाव आया। ऑटो चालक का आरोप है कि यहां पहुंचने के बाद किराया मांगने पर दरोगा ने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने ऑटो चालक को मारपीट दिया उसकी कलाई पकड़कर मरोड़ दी जिससे कलाई में फैक्चर हो गया। ऑटो चालक की पिटाई देख नाराज अन्य चालक दरोगा का घेराव कर हंगामा करने लगे। मामले में पीड़ित ऑटो चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।