फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कलश प्रवाह करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

कलश प्रवाह करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

Mon, 27 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कलश प्रवाह करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत सैफपुर गंगा घाट पर रविवार को दोपहर में स्नान करते समय गंगा में डूबने से गजेन्द्रपुर महाराजगंज निवासी युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ घर में हुए पूजा पाठ के बाद कलश और फूल माला प्रवाह करने के लिए आया था। दो घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला जा सका।

क्षेत्र के गजेन्द्रपुर महराजगंज निवासी अमरनाथ यादव का पुत्र विकास यादव (18) और सुरेन्द्र यादव का बेटा जसवंत यादव (18) के घर में पूजा पाठ हुआ था। पूजा पाठ के बाद कलश, फूल माला आदि लेकर दोनों गंगा में प्रवाह करने के लिए चले थेे। दोनों सैफपुर गंगा घाट पर पहुंचे और कलश प्रवाह के बाद दोनों स्नान करने लगे। स्नान करते समय विकास गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर मचाने पर जसवंत ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। विकास का हाथ छूट गया और विकास डूब गया। जसवंत ने फोन कर इसकी सूचना विकास के परिवार वालों को दी। विकास के डूबने की खबर मिलते ही परिवार वालों को मानो पहाड़ टूट पडा। वे भागे भागे घाट पर पहुंचे तब तक आस पास के सैकड़ों ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई। दो घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। इस घटना के बाद विकास की मां उर्मिला सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। विकास चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed