फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरों ने एक लाख नकदी सहित लाखों के गहने किए पार

चोरों ने एक लाख नकदी सहित लाखों के गहने किए पार

Sun, 13 Jan 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक लाख नकदी सहित लाखों के गहने किए पार
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के डेव्हड़ा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी और लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। डेव्हड़ा गांव में कल्पनाथ यादव के घर में चोर पिछले हिस्से से घुसे। इसके बाद बाक्स उठाकर समीप के खेत में ले गए और ताला तोड़कर एक लाख 15 हजार नकद, सोने की सिकड़ी, हार, सोने का देेे झुमके, चांदी की एक पैजनी और पांच पायल समेटकर चंपत हो गए। सुबह घर के सदस्यों ने जब कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गए। कमरे से बक्से गायब थे। उधर, सिवान गए ग्रामीणों ने खेतों में टूटे बक्से देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित की सूचना पर बलुआ पुलिस गांव पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed