फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल गतिविधियों पर निगरानी को लेकर बैठक

नक्सल गतिविधियों पर निगरानी को लेकर बैठक

Tue, 20 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
नक्सल गतिविधियों पर निगरानी को लेकर बैठक

विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को सीओ नक्सल नीरज सिंह की अध्यक्षता में नक्सल गतिविधियों और सुरक्षा सम्बंधी मामले की बैठक हुई। इसमें बिहार प्रांत के रोहतास जिले के डीसी नक्सल भी मौजूद रहे।

सीओ ने नक्सल थानों के प्रभारियों से उनके इलाके की सूचनाओं का ब्यौरा मांगा। साथ ही जेल से छूट कर जमानत पर आए नक्सलियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक पीएसी बल व सीआरपीएफ के साथ कांबिंग कर संदिग्ध लोगों की पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। बैठक में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, रोहतास के डीसी नक्सल राजीव रंजन, अभिसूचना इंस्पेक्टर वेदव्यास मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी कुंज मोहन वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी मजगाई जानकी शरण श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक अवधेश पटेल, एबीएसए वीरेंद्र यादव के अलावा अन्य थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed