{"_id":"5b4901814f1c1b3f748b47ca","slug":"151531511169-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने- सामने टक्कर में आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की आमने- सामने टक्कर में आठ घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग स्थित तियरा गांव के पास शुक्रवार को मोटर साइकिल व स्कूटी की आमने सामने हुई टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की सहायता से घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं राहगीरों के फोन किए जाने के बाद भी 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था।
फत्तेपुर निवासी सनौवर अंसारी (28) अपनी बुआ व फूफा को बाइक पर बैठाकर बस पकड़वाने चकिया ले जा रहा था। उसी समय चकिया की ओर से लव कुमार बाइक से अपने गांव रामगढ़ ( हथियानी ) जा रहा था। तियरा गांव के पास संकरी सड़क पर दोनो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई। टक्कर में एक बाइक पर सवार सनौवर अंसारी, चैनपुर बिहार निवासी मुन्ना अंसारी (50), अबिदा खातून (46) व आरिफ (5) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लव कुमार (23), नीलम (20), राजवंती देवी (45) व लक्ष्मी (16) को भी गंभीर चोट आ गई। ये सभी रामगढ़ (हथियानी) के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। राहगीरों व ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया पर आधे घंटे तक वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस बीच कुछ ने 100 नंबर पर पुलिस को भी फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां मुन्ना अंसारी की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय भेज दिया गयाद्य