फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   यात्रा के दौरान नकदी जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान गायब

यात्रा के दौरान नकदी जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान गायब

Tue, 03 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
यात्रा के दौरान नकदी जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान गायब
विज्ञापन

मुगलसराय। अगरतल्ला से हबीबगंज जा रही डाउन हबीबगंज समर स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान उचक्कों ने बेगुसराय स्टेशन के पास लाखों रुपये मूल्य का सामान गायब कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी सामान का पता नहीं चला। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर यात्री ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया।

चंदौली जिले के धानापुर इलाके के प्रसहटा गांव निवासी बाबुलदेव सिंह असोम के गुवाहाटी में रहता है और वहां परचून की दुकान संचालित करता है। शनिवार को वह पूरे परिवार के साथ समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस-4 के सीट संख्या 17, 18, 19,20, 21 और 22 पर सवार हुआ था। रविवार की देर रात वह ट्रेन में ही खा पीकर सो गया। रात 12 बजे के करीब ट्रेन बेगुसराय पहुंची। यात्रियों के चढ़ने उतरने का शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो उसके दो ट्राली बैग गायब थे। काफी तलाश के बाद ट्राली बैग का पता नहीं चला । बाबुलदेव सिंह के अनुसार बैग में 41 हजार रुपये नकद, साढ़े चार भर की सोने की दो सिकड़ी, एक भर का सोने का दो जोड़ी झुमका, छह जोड़ी चांदी की पायल, ढाई सौ ग्राम के चांदी का टुकड़ा, सोने की लौंग, तीस साड़ी, दो मोबाइल, विभिन्न बैंकों के छह एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, आधार कार्ड सहित अन्य सामान थे। ट्रेन सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो यात्री ने जीआरपी में तहरीर दी। इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस संबंधित थाने को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed