{"_id":"5c324efbbdec2256d642552c","slug":"141546800891-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। माल्हद हादसे के छह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य आरोपी व पशु तस्कर सरगना शेरू अंसारी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की टीमें उसके कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी हैं पर अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।
वहीं हादसा करने वाले डीसीएम का ब्यौरा पुलिस ने जुटा ली है। फाइनेंस पर तस्करों को वाहन दिलाने में एक बड़ी कंपनी का हाथ होने की बात पुलिस दबी जुबान में स्वीकार कर रही है। हादसे के बाद से ही पुलिस सरगना की गिरफ्तारी में लगी है। तीन दिन पहले रात्रि में सादे वेश में बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य ठिकाने पर पहुंची तो टीम को लगा कि सफलता मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पुलिस के ठिकाने पर पहुंचने की खबर सरगना को पहले ही मिल गई और वह अपने कुछ साथियों के साथ भाग निकला। दुर्घटना के दौरान वाहन में सरगना समेत तीन अन्य तस्कर भी थे। हादसा भोर में होने के चलते लोगों ने भागते हुए शेरू को पहचान लिया था। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि तस्कर को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसे गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच, इलिया एसओ और चकिया सीओ के अलावा पुलिस की अन्य टीमें गठित की गई हैं। वहीं बिहार पुलिस की मदद भी ली जा रही है।