फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भूमि विवाद में तमंचे से फायरिंग कर युवक को किया जख्मी

भूमि विवाद में तमंचे से फायरिंग कर युवक को किया जख्मी

Thu, 13 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में तमंचे से फायरिंग कर युवक को किया जख्मी

विज्ञापन
शहाबगंज। शहाबगंज थाना अंतर्गत जेंगुरी गांव में भूमि विवाद में बुधवार को दोपहर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। तमंचे की गोली से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस बीच ग्रामीणों ने फायर करने वाले अधेड़ को दबोच लिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। दोनों को गंभीर हाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया।

जेंगुरी गांव निवासी राम अवध बिंद (55) पुत्र रामलोचन ने गांव के ही रामनरायन बिंद को चार वर्ष पूर्व साढ़े छह बिस्वा भूमि सत्तर हजार रुपये में बेची थी। बताया जाता है कि रामनरायन दो वर्ष तक सड़क के किनारे स्थित साढ़े छह बिस्वा भूमि को जोत रहा था। दाखिल खारिज होने के बाद वह सड़क के सामने की भूमि को जोतने बोने लगा। विरोध करने पर पीछे का हिस्सा छोड़कर आगे की भूमि पर खेती करने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रामअवध का आरोप है कि रामनरायन ने धोखे से साढ़े छह बिस्वा की जगह 16 बिस्वा भूमि रजिस्ट्री करा ली है। एक वर्ष पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बुधवार को दोपहर में ढाई बजे रामनरायन और उसका बेटा खेत जोत रहे थे। इसी बीच रामअवध ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो रामअवध ने तमंचा निकाल लिया फायर झोंक दिया। गोली रामनरायन के पुत्र श्रीमान (26) को लगी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देख रामनरायन के परिवारी जन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और राम अवध को पकड़ कर लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने मारपीट की सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ चकिया कुंअर प्रभात ने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। गोली चलने की बात पूरी तरह सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed