फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Wed, 27 Feb 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत कोरी गांव के समीप मंगलवार को दोपहर में बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोरी गांव निवासी हरि यादव (70) मंगलवार को दोपहर में सड़क पार कर रहे थे। सदलपुरा से अपनी रिश्तेदारी में आए तीन युवक बाइक से सामने आ गए। अचानक वृद्ध को सामने आने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे हरि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में आनन-फानन में परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कोई संतान नही थी ।पत्नी का भी मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। हरि यादव ने अपने भाई के पुत्र पिंटू को गोद ले रखा था। वहीं वृद्ध की सेवा सत्कार कर रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed