{"_id":"5c671a5cbdec227376728574","slug":"131550260828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवान में नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवान में नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। थाना क्षेत्र के सकरारी गांव के सीवान में गुरुवार की रात निजी नलकूप पर सो रहे किसान पर बीती रात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर नृशंस हत्या कर दी। सुबह दूधवाला जब उन्हें जगाने पहुंचा तो वहां की स्थिति देख कर सन्न रह गया। उसने तत्काल मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मृतक के बड़े पुत्र कृष्णकांत सिंह बिन्नू की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वृद्ध की हत्या को जमीन व रास्ते से संबंधित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
गांव निवासी देवीचरण सिंह उर्फ प्रेमा सिंह (67) सीवान में अपने खेत में नलकूप लगवाकर खेती बाड़ी करते थे और रहते भी थे। गुरुवार की रात वह गांव के ही राधे यादव के तिलक कार्यक्रम से लगभग 10 बजे वापस लौटकर सोने चले गए। सुबह छह बजे के लगभग गांव का ही दूधवाला जब उन्हें जगाने पहुंचा तो देखा कि प्रेमा सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। यह देखते ही उसने तत्काल उनके पट्टीदारों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पट्टीदारों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि मृतक मुंह के बल जमीन पर गिरा हुआ था। उसके पेट और हाथ में गोलियां लगी थीं और खून रिस रहा था। पट्टीदारों ने तत्काल इसकी सूचना वाराणसी में रह रहे मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मृतक को पांच गांलियां दो तमंचे और तीन 315 बोर के कट्टे से मारी गई हैं। इनमें तीन गोलियां उनके पेट में लगी हैं। वहीं फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने एक गोली अभी भी उनके पेट में ही होने की संभावना जताई है। घटना की जानकारी पर सीओ सहित थानाप्रभारी अजय यादव अन्य थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120 बी के तहत पंकज सिंह, उमाकांत सिंह, कौशल सिंह, श्रीताज सिंह और कृपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का जान पड़ता है। नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।