फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तीन दिन बाद भी आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की पकड़ से दूर

तीन दिन बाद भी आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 07 Nov 2018 08:45 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में सोमवार को ईंट लदा ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें दबकर 55 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई थी। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर का चालक और लेबर मौका देख भाग निकले थे। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक और ईट भट्टा संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किए जाने पर धरना- प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

ताजपुर गांव के स्व रोपन कन्नौजिया की पत्नी शारदा (55) पैदल घर की रंगाई पोताई के लिए सामान खरीदने जा रही थी। उसी समय ईंट लदा एक ट्रैक्टर पुलिया पर चढ़ रहा था। चढ़ते समय ट्रैक्टर अचानक असुंलित होकर समीप से गुजर रही वृद्धा पर पलट गया। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौका देख चालक और मजदूर भाग निकले। गुस्साए ग्रामीण ईंट भट्टा मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। बावजूद इसके अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोतवाली के डेढ़ावल चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर संचालित आरोपी ईंट भट्टा संचालक और ट्रैक्टर का चालक बेखौफ घूम रहे हैं लेकिन कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने से कतरा रही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed