फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   माधोपुर गांव के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

माधोपुर गांव के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
माधोपुर गांव के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर के बंसगांवा में संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

धानापुर विकास खंड अंतर्गत माधोपुर ग्राम पंचायत के बंसगांवा से मुख्य सड़क तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत पूरी तरह खस्ता हो गई है। सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के लोगों का कहना है कि यह संपर्क मार्ग प्राथमिक विद्यालय होते हुए राजकीय उद्यान तक जाता है। इसी उद्यान विभाग की भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। करीब सात वर्ष पहले लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव यहां आए थे। उस समय सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इससे सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामविलास, रामा, राकेश, रामजी,निवास, राम प्रवेश, राजू, पिंटू, रिंकू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed