{"_id":"5ae3785a4f1c1b58098b6b6d","slug":"131524856922-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ाव पर वाहनों का हुआ चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ाव पर वाहनों का हुआ चालान
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। कुशीनगर की घटना के बाद परिवहन और स्थानीय पुलिय सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम दल विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पड़ाव चौराहे के समीप स्कूली बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 11 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया।
परिवहन विभाग और पुलिस की जांच पड़ताल में सीज की गई दोनों बसों में एक का फिटनेस फेल पाया गया। वहीं दूसरी बस बिना रजिस्ट्रेशन के बच्चों को ढो रही थी। विभागीय कार्रवाई से अवैध ढंग से स्कूलों में वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि चालान की गई 11स्कूली वाहनों के चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाया गया था। इसके अलावा कई वाहनबिना नंबर प्लेट और बिना डीएल के ही चालक वाहन लेकर सड़क पर चल रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।