फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राजस्व बकायेदारों की सामत, सख्ती के साथ वसूला जाने लगा कर

राजस्व बकायेदारों की सामत, सख्ती के साथ वसूला जाने लगा कर

Thu, 21 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
राजस्व बकायेदारों की सामत, सख्ती के साथ वसूला जाने लगा कर

विज्ञापन
चंदौली। बैंक लोन, सेल टैक्स, बिजली बिल सहित अन्य कर के रूप में लंबे समय से बकाया राजस्व की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को सदर और सकलडीहा तहसील में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। मुख्यालय पर लाखों रुपये का राजस्व बकाया होने पर एसपी कार्यालय के समीप स्थित सदगुरु आटोमोबाइल व रिफलिंग स्टेशन को सीज कर दिया गया। इसी तरह सकलडीहा में 15 बकाएदारों से 27 लाख रुपये की वसूली की गई और टैक्स अदा न करने पर दो ट्रैक्टर कुर्क किया गया।
राजस्व के बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है। पिछले दिनों में मुगलसराय तहसील में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बुधवार को चंदौली और सकलडीहा तहसील में अभियान चलाया गया। एडीएम राजस्व बच्चा लाल के निर्देश पर एसडीएम सदर विकास कुमार सिंह व सदर तहसीलदार, सकलडीहा एसडीएम के नेतृत्व में अमीन आदि की टीम ने अभियान शुरू की। सबसे पहले ये लोग पंद्रह लाख रुपये के बकाएदार सदगुरु आटोमोबाइल व रिफलिंग स्टेशन पर पहुंचे और आटोमोबाइल व पेट्रोल पंप को सीज कर दिया। इसके बाद तीन लाख 18 हजार 680 रुपये के राजस्व बकाएदार शारदा उद्योग छत्तरपुरा पर पहुंच कर ट्रैक्टर को सीज करते हुए कुर्की का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ ईंट भट्ठों पर पर राजस्व वसूली की कार्रवाई हुई। इसमें एनएक्सडी ईंट पर 60 हजार रुपये, शिवा विद फिल्ड पर रायल्टी से 1लाख 18 हजार रुपया, विनोद सिंह बजहा से 5लाख93 हजार 359 रुपये, ओमप्रकाश पुत्र केदार से 4 लाख 45 हजार, एसके आटोमोबाइल, राम प्रकाश गिरजा के ऊपर 22 लाख 22 हजार 914 रुपया बकाया होने पर सीज कर दिया। गौतम ईंट से 40 हजार, जय श्रीराम ईंट छत्रपुरा से 45 हजार, काशी विश्वनाथ इंटरप्राइजेज के उपर 1लाख 71 हजार रुपये की बकाया होने पर छापेमारी की गई, लेकिन यहां हड़ताल के कारण बंद पाया गया। इस पर नोटिस चस्पा की गई है। वहीं जगदीश पुत्र केशरी के उपर बिजली विभाग का 22 लाख 80 हजार 5 रुपये बकाया होने पर नोटिस जारी किया। इसी प्रकार न्यू उपवन, बाबा ईंट, गौरव ईंट, सोनी ईंट भट्ठा, जेएसमिनरल, कार्तिक हार्डवेयर शशि अग्रवाल आदि से लाखों रुपये राजस्व की वसूली की गई। इस संबंध में एडीएम राजस्व बच्चालाल ने बताया कि जिन लोगों का राजस्व वकाया है, वे संबंधित विभाग में तत्काल जमा कर दें। अन्यथा अभियान में वसूली की राशि भी जुर्माने के रुप में वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

सकलडीहा तहसील क्षेत्र में भी चला सघन अभियान
सकलडीहा(ब्यूरो)। डीएम हेमंत कुमार के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में संग्रह विभाग के दर्जनों अमीनों ने 15 बकायेदारों से कुल 27 लाख की वसूली की। उन्होंने दो ट्रैक्ट्रर को कुर्क कर लिया गया। वसूली अभियान के दौरान बकायेदारों में खलबली मची रही। वसूली अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी है। इस क्रम में रायल्टी, खनन, व्यापार कर,विद्युत देय, परिवहन सहित विविध देय के बकायेदारों से वसूली के लिये दर्जनों अमीनों के साथ तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सर्किल के धानापुर, चहनिया, सहित विभिन्न गांवों से बकायेदारों द्वारा कुल 27 लाख 42 हजार 122 रूपये की वसूली किया गया। वही दो बकायेदार की ट्रैक्टर कुर्क कर लिया गया। विभागीय कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। तीन बकायेदारों की टीटी 45 के तहत धन की बकाया जमा की गयी। इसे मौके पर सुभाष चंद्र पांडेय, तेरसू राम, उमाशंकर सिंह, आर्दश यादव, श्याम नारायण, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed