{"_id":"59f4da764f1c1b7a548b9a2e","slug":"131509218934-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्का जाम
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। वाराणसी मुगलसराय रोड पर शुक्रवार की देर रात विक्रम की चपेट मे आकर मृत बाजार निवासी फेंकू के परिवारीजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए शनिवार की शाम चार बजे शव को रखकर स्थानीय बाजार में सड़क जाम कर दिया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
ट्रक की बाडी बनाकर पेट पालने वाले फेंकू दस वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में विकलांग हो गया था। किसी तरह जिंदगी पटरी पर लौटी थी कि दूसरे सड़क दुर्घटना में वह स्वयं ही चल बसा। फेंकू के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पहला लड़का विकास मेहनत मजदूरी करता लेकिन दूसरा पुत्र जन्म से विकलांग हैं। बड़ी बेटी गुड़िया की शादी हो चुकी है, जबकि पूनम (23) और पूजा (16) की शादी होनी बाकी है। ऐसे में अब परिवार कैसे चलेगा और बेटियों की शादी कौन करेगा यही यक्ष प्रश्न बना हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को मिला। इसके ग्रामीणों के साथ परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया। चेतावनी दी कि मुआवजा मिलने तक सड़क से नहीं हटेंगे। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जनपद में धारा 144 लगने का हवाला दिया तथा सक्षम अधिकारियों के समक्ष बात रखने को कहा। इस पर जाम लगाने वाले मान गए और जाम समाप्त हुआ।