फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरी के लाखों रूपये मूल्य के सामान के साथ चार गिरफ्तार

चोरी के लाखों रूपये मूल्य के सामान के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
चोरी के लाखों रूपये मूल्य के सामान के साथ चार गिरफ्तार
चोरी के लाखों रुपये के साराजकीय रेलवे पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से मंगलवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर से चोरी के लाखों रुपये के सामान के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार चारो लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद चारो का चालान किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की खोजबीन कर रही थी। टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या सात आठ के पश्चिमी छोर पर पहुंचे तो वहां चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। सुरक्षा कर्मियों को देख कर चारो इधर उधर भागने लगे। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने चारों को पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने अपना नाम राजेश बिंद निवासी सद्दूपुर थाना चुनार मिर्जापुर, मोहम्मद मुस्लिम अंसारी निवासी नेक्रा थाना अगरैर रोहतास बिहार, रफावत जमाल निवासी डेगरी थाना कुदरा कैमूर बिहार और मिथिलेश चौधरी निवासी बेरकट, थाना दरिहट रोहतास बिहार बताया। चारों के पास से तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर, 98 सौ रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक टैबलेट, चांदी की एक जोड़ी करधन, कड़ा, एक जोड़ी पायल आदि बरामद हुए। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बरामद माल की कीमत दो लाख चालीस हजार रुपये है। चारो लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई जंगबहादुर सिंह, सुनील कुमार, आरपीएफ के एसआई अजीत कुमार राय, सीआईबी के मुख्य आरक्षी पवन कुमार, कांस्टेबल गुलाब यादव, लल्लन प्रसाद,ओमप्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन

बलुआ थाना अंतर्गत मोहरगंज चौकी के रामगढ़ महाराज गांव में मंगलवार की रात राजनरायन उर्फ माझी यादव के खेत में लगा पांच हार्स पावर का पानी का मोटर, हालर, पुल्ली, पट्टा आदि रहे। पीड़ित ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना मोहरगंज चौकी पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed