फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी से लूट

सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी से लूट

Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी से लूट

विज्ञापन
चंदौली। बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी को अगवा कर 90 हजार रुपये लूट लिए। जसुरी निवासी कन्हैया शर्मा मुख्यालय स्थित यूबीआई शाखा से पैसा निकालकर घर जा रहे थे बैंक से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने उन्हें स्कार्पियो में बैठाया और मारपीट कर रुपये लूटने के बाद वाराणसी के औड़िहार के पास छोड़ दिया। भुक्तभोगी ने किसी तरह परिवार के लोगों को सूचित किया और बाद में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज देखने के बाद छानबीन में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर निवासी कन्हैया शर्मा बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला मुख्यालय के जसुरी छौरा स्थित यूबीआई शाखा से 90 हजार रुपये निकालने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान बैंक से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बिना नम्बर की स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने उन्हें बुलाया और जबरन वाहन में बैठा लिया। इसके बाद बैंक से निकाले गए 90 हजार रुपये सहित जेब में रखे 1200 रुपये ले लिए। इसके अलावा भुक्तभोगी का मोबाइल लेकर सिमकार्ड भी निकाल लिया। बदमाश औड़िहार पहुंचने के बाद कन्हैया को वाहन से उतारकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने किसी तरह घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल कन्हैया का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया और कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर लिख ली गई है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed