{"_id":"6aff35b1f688b735700f2f07","slug":"farmer-kidnapped-and-brutally-beaten-banda-news-c-212-1-sknp1006-154907-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान का अपहरण कर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान का अपहरण कर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
फोटो-15-घायल किसान अमर सिंह। संवाद
बांदा। पुरानी रंजिश में बोलेरो सवार तीन लोगों ने किसान का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी उसे सिकलोढ़ी नहर के पास मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। किसान को काफी देर बाद होश आया तो वह किसी तरह पैदल घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी अमर सिंह (42) बुधवार देर शाम पड़ोसी विशंभर और एक अन्य साथी के साथ बिसंडा में धान बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि घूरी बस स्टैंड के पास उसके बड़े भाई का साला बिलगांव निवासी जहान सिंह दो अज्ञात लोगों के साथ बोलेरो से पहुंचा। तीनों ने अमर सिंह को बाइक से नीचे गिरा दिया और जबरन बोलेरो में डालकर ले गए। आरोप है कि सिकलोढ़ी नहर के पास ले जाकर तीनों ने लाठी-डंडों और घूंसों से अमर सिंह को जमकर पीटा। मारपीट में वह बेहोश होकर गिर पड़ा तो आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। अमर सिंह को काफी देर बाद होश आया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर सिंह ने बतायाकि करीब एक साल पहले जहान सिंह के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जहान सिंह का आरोप था कि अमर सिंह ने उसके भाई को शराब पिलाई थी। यदि वह शराब नहीं पिलाता तो हादसे में उसकी जान नहीं जाती। इसी बात को लेकर जहान सिंह उससे रंजिश रखने लगा था। पीड़ित ने इसी रंजिश में अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
-- -
बार-बार बयान बदल रहा पीड़ित, रकम को लेकर भी अलग-अलग दावे
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसान अमर सिंह घटना को लेकर बार-बार बयान बदल रहा है। पहले उसने बताया कि उसके पास धान बिक्री के 1.50 लाख रुपये थे। बाद में 60 हजार रुपये होने की बात कही। इसके बाद बताया कि धान बेचकर मिले रुपये उसने किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ घर भेज दिए थे। बाद में ट्रैक्टर खराब होने पर वह पड़ोसियों के साथ जा रहा था। घटना के तरीके को लेकर भी उसके बयान अलग-अलग हैं। पहले बोलेरो से टक्कर मारने की बात कही, फिर किसी भारी चीज से सिर पर वार किए जाने की बात बताई। सीओ ने सिर में चोट होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
-- -
पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी जहान सिंह और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जहान सिंह पुराना हिस्ट्रीशीटर है। दोनों रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुराना विवाद है। इसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। -कृष्णकांत त्रिपाठी, सीओ बबेरू।