{"_id":"595e92604f1c1bfc3c8b456b","slug":"121499370080-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"270 ग्राम हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
270 ग्राम हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। पुलिस ने बुधवार की देर शाम चेकिंग के दौरान तीरो सवैंया मार्ग पर बोलेरो वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान उसमें से 270 ग्राम हेरोइन की पुड़िया संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर चंदौली कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां और चंदौली कस्बा के निवासी बताए गए हैं। दोनों के पास से 60 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। बरामद हेरोइन को वे बिहार से खरीदकर वाराणसी बेचने जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी चकिया प्रदीप सिंह चंदेेल ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष बुधवार की देर रात कर्मनाशा नदी के किनारे टीरो सवैंया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिहार से एक बोलेरो आई। पुलिस ने उसे रोका और जांच करने के लिए कागजात मांगे। इसी बीच चालक और उसमें बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और संदेहास्पद जान वाहन की जांच करने लगी। जांच के दौरान वाहन में 50 पुड़िया (करीब 270 ग्राम) हेरोइन बरामद हुआ। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 60 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी चकिया प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े व्यक्तियों को शहाबगंज थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो एक ने ग्राम फगुइयां, कोतवाली चंदौली निवासी अवधेश तथा दूसरे ने चंदौली कस्बा के शास्त्री नगर, कोतवाली चंदौली निवासी रामलाल के रूप में पहचान बताया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोग काफी समय से हेरोइन बेचने का कारोबार करते थे।