फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 policemen suspended

कंदवा थानाध्यक्ष समेत 12 पुलिस कर्मी निलंबित

Sun, 17 Apr 2016 02:13 AM IST
चंदौली/ ब्यूरो, अमरउजाला
चंदौली/ ब्यूरो, अमरउजाला Updated Sun, 17 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
12 policemen suspended
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
जनपद पुलिस धीरे-धीरे सक्त होती जा रही है। किसी  भी प्रकार की लापरवाही एएसपी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी अमित वर्मा  ने अवैध वसूली में लिप्त होने  और अपने दायित्वों में लापरवाही बतरने वाले कंदवा  थानाध्यक्ष व रामपुर चौकी प्रभारी समेत वहां तैनात बारह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबन की  इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा गया। 
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन  द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महकमे में तैनात  थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों को लगातार ईमानदारी व निष्ठापूर्वक अपने  कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निर्देश एसपी अमित वर्मा की ओर से जारी किया जा रहा है। बावजूद इसके  महकमे में तैनात पुलिस कर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस  कर्मियों की बराबर शिकायतें आ रही थी कि वे अवैध वसूली कर रहे हैं वहीं  अपने कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं समाचार पत्रों में भी पुलिस की  लापरवाही की खबरें प्रकाशित हो रही थी। इससे एसपी ने गंभीरता से लिया और  इसकी जांच शुरु कार  दी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पुलिस अवैध वसूली कराये जाने में संलिप्त हैं। इस पर उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष  कंदवा राकेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी रामपुर बिन्देश्वरी सिंह एवं चौकी  रामपुर थाना कन्दवा पर तैनात एक दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।  दरअसल पुलिस प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों से शिकायत मिल  रही थी कि कंदवा पुलिस अवैध वसूली में लिप्त है। इस बात पर एसपी ने मामले  की गोपनीय जाच उच्चाधिकारियों द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट में  अवैध  वसूली के आरोप सत्य पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed