फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरी के वाहन के साथ दो गिरफ्तार

चोरी के वाहन के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी के वाहन के साथ दो गिरफ्तार
सकलडीहा। चोरी की कई घटनाओं और शराब की तस्करी के शामिल दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नईकोट गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की एक तवेरा और एक स्कूटी सहित भारी मात्रा में शराब व नगदी बरामद किया है। पकड़े गये आरोपियों में नागेपुर गांव निवासी विनय गुप्ता और प्रमोद राजभर शामिल हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से क्षेत्र के मनिहरा, तुलसी आश्रम, चतुर्भुजपुर सहित अन्य स्थानों पर चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। सीओ त्रिपुरारि पांडेय के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोर नईकोट गांव के समीप किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को तवेरा और स्कूटी के साथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान वाहनों से भारी मात्रा में चोरी की अंग्रेजी, देशी, बीयर और नगदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोरों में नागेपुर गांव निवासी विनय गुप्ता और प्रमोद राजभर शामिल हैं। उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनके गिरोह का सरगना कोरी गांव का संदीप जायसवाल है। पुलिस को देखकर वह अपने अन्य सहयोगी के साथ भाग गया। सीओ, सकलडीहा ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त चार पहिया वाहन से शराब की तस्करी के साथ चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। शीघ्र ही गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल संतोष राय, एसआई प्रभुनाथ यादव, दीपक पाल, सौरभ त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed