{"_id":"5b75ddff42c792376f1d1cee","slug":"111534451199-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दो दिन पहले दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के सुंदरी गांव में कच्चे मकान की पुताई करते समय दीवार में करेंट ऊतरने से रामकुमारी (32) झुलस गई। घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे रामकुमारी कच्चे मकान के दीवार की पुताई कर रही थी। उसी वक्त दीवार में करेंट उतर गया और वह चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक अंदर गया तो महिला गिरी हुई थी। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिजनों का कहना है कि दीवार में करेंट उतरने के बारे में उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन