फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ससुराल जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

ससुराल जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ससुराल जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
धानापुर। थाना क्षेत्र के अमादपुर स्थित ससुराल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार विनोद तिवारी (40) की शुक्रवार की रात धानापुर-नगवा मार्ग स्थित महम्मदपुर गांव के समीप की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

टांडाकला गांव निवासी विनोद तिवारी की धानापुर थाना क्षेत्र के अमादपुर गांव स्थित ससुराल में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से अपने मित्र भंटू (32) जा रहा था। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे जैसे ही वह धानापुर- नगवां मार्ग स्थित महम्मदपुर गांव के पास पहुुंचा तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन


टांडाकला। मृतक दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। वर्ष 2002 में उसकी शादी अमादपुर गांव निवासिनी होसिला से हुई थी। विनोद की चार संतान हैं। इसमें हैप्पी (10), हर्ष( 08) ,स्वीटी (05) भीम छह माह का है। विनोद 2012 में दुबई चला गया था और वहीं नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लोगों के अनुसार चार मई को उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी होनी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह 24 अप्रैल को दुबई से गांव आया था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed