फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सर्राफा व्यापारियों ने जालसाज को किया पुलिस के हवाले

सर्राफा व्यापारियों ने जालसाज को किया पुलिस के हवाले

Thu, 28 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों ने जालसाज को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा के स्वर्ण आभूषण व्यापारियों ने मंगलवार की देर शाम एक जालसाज युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पकड़ा गया युवक पीली धातु पर सोने के आभूषण पर लगने वाले सेम हॉलमॉर्क लगाकर कस्बा में सर्राफा कारोबारियों को गुमराह कर बेच रहा था। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि वाराणसी के चोलापुर थाना के नियार गांव का निवासी दीपक यादव तीन दिन पूर्व कस्बा के पप्पू सेठ की दुकान पर पीली धातु की चूड़ी पर हॉलमॉर्क लगाकर 20 हजार में बंधक रखकर चला गया था। बाद में जांच परख के बाद बंधक रखी चूड़ी पीतल की निकली। इस घटना को लेकर स्वर्ण आभूषण व्यापारियों में खलबली मच गई। मंगलवार को आरोपी युवक तीन चूड़ियां बेचने के लिए दूसरे आभूषण व्यापारी के यहां पहुंच गया। बातचीत के दौरान शक होने पर व्यापारियों ने पुलिस बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। इस बाबत सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़ा गया युवक पीली धातु को सोना बताकर सोनार की दुकान पर बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed