फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कार्यप्रणाली में सुधार लाएं पुलिसकर्मी-एडीजी

कार्यप्रणाली में सुधार लाएं पुलिसकर्मी-एडीजी

Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यप्रणाली में सुधार लाएं पुलिसकर्मी-एडीजी

विज्ञापन
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री ने दीवाली जैसे पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने की नसीहत दी। साथ ही पुलिसकर्मियों को कार्य प्रणाली में भी बदलाव लाने का निर्देश दिया। शराब तस्करी रोकने के लिए बिहार बार्डर से सटे थानों को विशेष चौकसी बरतने की हिदायत दी। इसके अलावा फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं का समय से निस्तारण, सूचना तंत्र को और विकसित करने पर जोर दिया।
एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री शनिवार को पुलिस लाइन में अधीनस्थों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान क्राइम कंट्रोल, पुलिस की कार्य प्रणाली, यूपी-100, आइजीआरएस मामले और वांछितों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रात्रि में पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने और गुंडा एक्ट में चालान करने का निर्देश दिया। वहीं जिलाबदर के आरोपियों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। चेताया कि जिलाबदर अपराधी घूमते पाए गए तो संबंधित थाने के प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एएसपी देवेंद्रनाथ, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, त्रिपुरारी पांडेय, कुंवर प्रभात, जतगनारायन कन्नौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन




चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के झांसी स्थित एक पेट्रोल पंप पर चोरी करने के दौरान दो चोरो को रंगे हाथ दबोच लिया। एसआई शिवमणी ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर रितेश पांडेय और राजू गुप्ता रामनगर थाना क्षेत्र के निवासी है। दोनो चोरों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली। जनपद में मुहर्रम और दशहरा के अवसर पर जिले में मुकम्मल शांति व्यवस्था कायम रखने पर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने एसपी संतोष सिंह को सम्मानित किया है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय से सम्मानित करने की सूचना मिलने पर एसपी ने बताया कि वह बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील और तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed