फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   crime

चार अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
सचित्र 51
विज्ञापन

चार अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार
चोरी की चार बाइक और एक चेचिस बरामद
तीन महीने में 50 से अधिक बाइक बेच चुके हैं चोर
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। अलीनागर पुलिस ने बुधवार को हाईवे पर हेरिटेज स्कूल के पास से चार अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, चेचिस व 250 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है। शातिर चोर तीन माह में 50 बाइक चोरी करके दूसरे राज्यों में बेच चुके हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घर और कार्यालयों के बाहर खड़े वाहनों को चोर निशाना बनाते थे।
एसपी ने बताया कि जिले में आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। बुधवार की सुबह अलीनगर थानाध्यक्ष अश्वनी चतुर्वेदी को सूचना मिली कि अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हाईवे पर गोधना के समीप मौजूद हैं। इस पर एसओ हमराहियों संग हेरिटेज स्कूल के समीप पहुंचे। पुलिस को देख चोर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर अलीनगर के निवासी अजय चौहान, सूरज चौहान, मीरजापुर के जमालपुर निवासी धनंजय चौहान व राजन चौहान को धर-दबोचा। उनकी निशानदेही पर पास से ही पुलिस ने चोरी की तीन अपाचे व एक पैशन प्रो बाइक, एक बाइक की चेचिस और 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। बताया कि शातिर चोर जनपद सहित आसपास के जिलों में घर व दफ्तरों के बाहर खड़ी बाइक व चार पहिया वाहन को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी तीन माह में 50 से अधिक बाइक की चोरी कर दूसरे राज्य में बेच चुके हैं। वहीं पीडीडीयू नगर से चार पिकअप वाहन भी चुराने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर बड़े गिरोह तक पहुचंने की योजना में लग गई है। पुलिस टीम में राजेंद्र प्रसाद पटेल, शिवानंद वर्मा, अमित कुमार, शिवकेश सिंह, संदीप आनंद, कमल साहू, ब्रह्मदेव सिंह, राजेंद्र यादव, हरेंद्र कुमार, राहूल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed