फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CPI demonstrated on PDDU tehsil in support of ten point demands

दस सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा ने पीडीडीयू तहसील पर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
CPI demonstrated on PDDU tehsil in support of ten point demands
नियामताबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीडीडीयू नगर तहसील पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है। तभी से देश की आम जनता काफी परेशान है। सरकार की हर नीति कारपोरेट वर्ग के लिए होती है। कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल है। यही कारण है कि सरसो के तेल सहित सभी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हुए हैं। किसानों के गेंहू के फसल की सिचाई हेतु नहरों में पानी नहीं है। इससे किसान चिंतित हैं। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मांग किया कि लघु व सीमांत किसानों के धान की खरीददारी सुनिश्चित की जाए। सभी सरकारी व गैर सरकारी कारखानों में तत्काल रिक्त पदों को भरा जाय। धरनारत लोगों ने एसडीएम को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। धरना देने वालों में गुलाब चन्द, सतीश चंद्र, सुजीत कुमार , सहेंद्र चौहान, मितलु, कालीचरण, नासिर अली, भीम, शिवसकल, लालचंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया यादव व संचालन मंत्री जालंधर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed