{"_id":"64ce9db8ebfd1ab73f0ddcb9","slug":"court-will-be-constructed-in-chandauli-on-gujarat-model-dr-mahendranath-pandey-chandauli-news-c-20-1-vns1017-318624-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गुजरात मॉडल पर चन्दौली में होगा न्यायालय का निर्माण-डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गुजरात मॉडल पर चन्दौली में होगा न्यायालय का निर्माण-डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय
विज्ञापन
गुजरात मॉडल पर चन्दौली में होगा न्यायालय का निर्माण-डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय
-केंद्रीय मंत्री ने कहा,35 करोड़ से बनेगा विकास भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र--
चंदौली।पिछले 26 वर्षों से विकास का राह देख रहे जनपद वासियों को कलेक्ट्रेट के बाद अब विकास भवन का भी जल्द ही अपना भवन होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार जनपद के विकास के लिए कटिबद्ध है।उक्त बातें शनिवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि विकास भवन का निर्माण 35 करोड़ की लागत से होगा। जिसके लिए जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर झांसी के समीप जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके अलावा पिछले 22 दिनों से न्यायालय निर्माण के लिए आंदोलित अधिवक्ताओ से उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल पर न्यायालय के निर्माण होगा। उसके लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने न्यायालय निर्माण की औपचारिक सहमति प्रदान किया है। राज्य की सरकार पहले से दस जिले मैं न्यायालय निर्माण के लिये 700 करोड़ रुपया अपने बजट में स्वीकृति दिया है। जल्द ही न्यायालय निर्माण के लिए शिलान्यास कराया जाएगा। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार,चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह, शशि शंकर सिंह एड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-केंद्रीय मंत्री ने कहा,35 करोड़ से बनेगा विकास भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र