{"_id":"64bc2e35dd0002e9e20f77b4","slug":"court-employee-drowned-in-latifshah-beer-chandauli-news-c-189-1-svns1010-101-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लतीफशाह बीयर में डूबा न्यायालय का कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लतीफशाह बीयर में डूबा न्यायालय का कर्मचारी
विज्ञापन
चकिया। लतीफशाह बीयर में नहाने के दौरान शनिवार को वाराणसी के दीवानी न्यायालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव (28) डूब गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक को निकालने में जुट गई। जलाशय में डूबा युवक वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पंचकोशी का निवासी है।
वाराणसी के दीवानी न्यायालय के पांच कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मुकेश कुमार सिंह, दिनेश शर्मा और दिनेश चौबे शनिवार को पिकनिक मनाने चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बीयर पर आए थे। सभी बीयर के मुख्य जलाशय में नहाने लगे। नहाने के दौरान सौरभ श्रीवास्तव जलाशय में डूब गया। सौरभ के डूबने से उसके चारों दोस्तों शोर मचाने के साथ ही रोने लगे। जिससे वहां पिकनिक मनाने के लोगों की भीड़ लग गई ।
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही चकिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी फोर्स के साथ लतीफशाह बीयर पर पहुंच गए और डूबे युवक की तलाश कर उसे बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को लगाया। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि बीयर में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।