फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Couple burnt due to lightning

Chandauli News: बिजली गिरने से दंपती झुलसे

Wed, 14 Feb 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Couple burnt due to lightning
इलिया। चकिया कोतवाली के लतीफशाह बाबा मजार के समीप मंगलवार की शाम बिजली की चपेट में आने से विक्की (25), सैदुलनिशा (20) दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। मूसाखांड गांव निवासी विक्की अपनी पत्नी सैदुल निशा के साथ लतीफ शाह बाबा की मजार पर जियारत करने आए थे। इसी बीच गरज चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चकिया संवाददाता के अनुसार तेज चमक गरज के साथ बिजली गिरने से मंगलवार को सिकंदरपुर गांव निवासी पशुपालक पन्ना सोनकर की दुधारु भैंस की मौत हो गई। ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता और प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता ने घटना की जानकारी तहसीलदार को देते हुए पशुपालक को आपदा राहत सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की। तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आश्वासन दिया कि मुआवजा की धनराशि पीड़ित पशु पालक को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed