फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Counselor will tell you ways to overcome mental stress

काउंसलर मानसिक तनाव को दूर करने का बताएंगे उपाय

Wed, 06 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Counselor will tell you ways to overcome mental stress
काउंसलर मानसिक तनाव को दूर करने का बताएंगे उपाय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। लंबे लॉक डाउन के बाद भी संक्रमण कम नहीं हुआ है बल्कि संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक तरफ संक्रमित होने का भय और दूसरी तरफ लॉक डाउन की वजह से घर में रहने की मजबूरी, नतीजा है कि लोग मानसिक तनाव की समस्या से ग्रसित होने लगे हैं। इस संकट से उबरने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूनिसेफ ने संयुक्त रूप में लोगों की काउंसिलिंग करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कार्यक्रम अधिकारियों को काउंसलर के रूप में नामित किया गया है। वे अवसाद में जा रहे लोगों को दूरभाष के माध्यम से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके बताएंगे। लोगों को तनाव से बचाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. सरवन कुमार यादव मो. नं. 9450546512, डॉ. समीम राईन मो. नं. 945195509, डॉ. अनुराग सिंह मो. नं. 7398689351, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, मो. नं. 9450426587, अभिषेक कुमार जायसवाल मो. नं. 8577008251 आदि कार्यक्रम अधिकारियों को नामित किया गया है। इनसे कभी भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed